Site icon rajkhabar24.com

HTET -2024, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि घोषित, 4 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू , चेक करें शेड्यूल

HTET-2024 : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा

हरियाणा शिक्षा, हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। HTET -2024 के लिए रजिस्ट्रेशन 4 नवंबर से शुरू होंगे और इसकी अंतिम तिथि 14 नवंबर को रखी गई है।इच्छुक अभ्यर्थी हरियाणा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट http://bseh.org.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

HTET -2024                                                    हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा – 2024 का आयोजन 7 और 8 दिसंबर को किया जाएगा। 7 दिसंबर को लेवल -3 की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक तथा 8 दिसंबर को लेवल -2 की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक एवं लेवल -1 की परीक्षा दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी।

 

HTET -2024 :क्वालीफिकेशन :

लेवल- 1 :डिप्लोमा इन एजुकेशन( D.Ed.) या बैचलर ऑफ एलिमेंट्री एजुकेशन  ( B.El.Ed.)

     लेवल- 2: संबंधित विषय में ग्रेजुएशन, D.Ed/ B.El.Ed

लेवल – 3: संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन ( P.G.) एवं                  B.Ed

 

HTET -2024 : फीस :-

1. SC एवं PH कैटेगरी के लिए एक लेवल के लिए 500, दोनों लेवलों के लिए 900, एवं तीनों लेवलों के लिए 1200 रुपए

2. Gen एवं OBC कैटेगरी के लिए एक लेवल के लिए 1000, दोनों लेवलों के लिए 1800, एवं तीनों लेवलों के लिए 2400 रुपए फीस निर्धारित की गई है।

 

Exit mobile version