Site icon rajkhabar24.com

RPSC Second Grade Sanskrit Department Admit Card 2024

20241225_165309

RPSC Second Grade Sanskrit Department Admit Card 2024 : वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती परीक्षा 2024 के प्रवेश पत्र जारी , अभी डाउनलोड करें

राजस्थान लोक सेवा आयोग ( RPSC) अजमेर ने सेकंड ग्रेड टीचर ( संस्कृत विभाग ) भर्ती परीक्षा 2024 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था ,वे आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

आपको बता दें कि RPSC सीनियर टीचर भर्ती 2024 ( संस्कृत शिक्षा विभाग ) कुल पद – 357 के एडमिट कार्ड आज 25 दिसंबर 2024 को जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा 28 दिसंबर से 31 दिसंबर 2024 तक कुल चार चरणों में आयोजित की जाएगी।

सामाजिक विज्ञान और हिंदी विषय के पेपर 28 दिसंबर को होंगे, सामान्य ज्ञान और शैक्षिक मनोविज्ञान और विज्ञान 29 दिसंबर को आयोजित होंगे, गणित और संस्कृत 30 दिसंबर को होंगे और अंग्रेजी विषय की परीक्षा 31 दिसंबर 2024 को आयोजित होगी।

यह परीक्षा दो परियों में संपन्न की होगी , पहली पारी का समय सुबह 9:30 A.M से दोपहर 12:00 P.M बजे तक एवं द्वितीय पारी का समय दोपहर 2:30 P.M बजे से शाम 5:00 P.M बजे तक रहेगा।

RPSC Second grade Sanskrit Department Admit Card 2024

RPSC Second Grade Sanskrit Department Admit Card 2024 : डाउनलोड करने के स्टेप्स

RPSC वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड करने के लिंक और स्टेप यहां दिए जा रहे हैं

    1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट http://rpsc.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें
    2. Important links वाले सेक्शन पर जाएं
    3. इस सेक्शन में आपको Admit Card for Sr. Teacher ( Sanskrit Education Deptt.) Exam 2024 लिखा हुआ मिलेगा ,इस पर क्लिक करें
    4. उस पर क्लिक करते ही आपको admit Card link page पर भेज दिया जाएगा
    5. वहां आपको एक बॉक्स के अंदर SR.TEACHER ( SANSKRIT EDU.) COMP. EXAM 2024 दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
    6. उसके बाद आप एडमिट कार्ड वाले पेज पर पहुंच जाएंगे , वहां पर आप अपने एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा दर्ज करें।
    7. Get Admit Card पर क्लिक करे
    8. अब आपको अपना एडमिट कार्ड दिख जाएगा , उसको डाउनलोड कर उसकी PDF सेव कर सकते हैं या प्रिंट भी निकाल सकते हैं ।

RPSC Second Grade Sanskrit Department Admit Card 2024: डाउनलोड करने के लिए  डायरेक्ट लिंक

RPSC Second grade Sanskrit Department Admit Card 2024: अगर आप RPSC द्वितीय श्रेणी शिक्षक भर्ती परीक्षा 2024 का एडमिट कार्ड सीधे लिंक से निकालना चाहते हैं तो आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें और अपनी डिटेल्स दर्ज करें तो आपको अपना प्रवेश पत्र प्राप्त हो जाएगा । आप अपने प्रवेश पत्र को pdf फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हैं अथवा प्रिंट निकाल सकते हैं।

 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें https://recruitment.rajasthan.gov.in/postdetailgetadmitcardservlet

उसके बाद Applicatim No. तथा अपनी D.O.B दर्ज करें और एडमिट कार्ड डाउनलोड करें

 

RPSC Second grade Sanskrit Department Admit Card 2024 : कुछ महत्वपूर्ण निर्देश,

RPSC Second grade Sanskrit Department Admit Card 2024 :एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद, उम्मीदवारों के लिए A4 आकार के पेपर पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लेना महत्वपूर्ण है, क्योंकि छोटे पेपर पर या अस्पष्ट फोटो या हस्ताक्षर के साथ मुद्रित एडमिट कार्ड परीक्षा अधिकारियों द्वारा स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उम्मीदवारों को पहचान के लिए अपडेट किए गए मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना चाहिए।

एडमिट कार्ड में आपके परीक्षा केंद्र, समय, और अन्य महत्वपूर्ण निर्देशों की जानकारी होगी। परीक्षा के दिन एक वैध फोटो पहचान पत्र (जैसे- आधार कार्ड, पैनकार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस,पासपोर्ट अथवा वोटर आईडी कार्ड आदि) साथ ले जाना न भूलें। यदि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी प्रकार की समस्या आती है, तो RPSC की हेल्पलाइन से संपर्क करें।

 

 

यह भी पढ़ें :- राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी Reet Notification 2024

Exit mobile version